Media24Media.com: जैन समाज द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर लोहिया चौक में मंत्रोच्चार, प्रवचन एवं सम्मान सभा आयोजित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जैन समाज द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर लोहिया चौक में मंत्रोच्चार, प्रवचन एवं सम्मान सभा आयोजित

Document Thumbnail

 महासमुंद : उपाध्याय प्रवरगण परम पूज्य आध्यात्मयोगी महेंद्रसागर जी मसा एवं युवामनीषी मनीषसागर जी मसा के सुशिष्य परम पूज्य विशुद्धसागर जी मसा आदि ठाना-2 की पावन निश्रा में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया चौक में 9 अप्रैल को प्रात: 8.01 बजे से 9.36 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप रखा गया है |


इस जाप का आयोजन विश्व के 109 देशों में एक साथ एक समय पर किया जा रहा है । महासमुंद में इस जाप का आयोजन सकल जैन श्री संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है । नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है जिसे प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव जी ने दिया था |

इस कार्यक्रम में महासमुंद शहर के सभी समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है | देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और नवकार मंत्र की महिमा सभी के समक्ष रखेंगे | इस मंत्रोच्चार के पश्चात पूज्य मसा का प्रवचन होगा | अंत में जैन समाज के साधु साध्वियों के आवागमन के उपरांत सहयोग करने वाले अन्य समाज के सहयोगियों का सम्मान जैन समाज के द्वारा किया जाएगा |

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद महासमुंद शाखा की तरफ से प्रसाद वितरण किया जाएगा और श्री शांति विजय भक्त मण्डल की तरफ से नवकार यंत्र भेट स्वरूप प्रदान किया जाएगा | नवकार महामंत्र की महिमा का वर्णन करते हुए जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने बताया की इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की परेशानियाँ नष्ट हो जाती है | यह एक ऐसा महत्वपूर्ण मंत्र है जो अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं जग में जितने साधुगण हैं सबको नमस्कार करता है | यह एक आत्मकल्याणकारी मंत्र है जो आत्मा को पवित्र करता है और समस्त पापों का नाश करता है | नवकार मंत्र के जाप से पाप कर्मों की बेड़ियाँ कट जाती है |

नवकार मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति निडर और आत्मविश्वासी बन जाता है | सकल जैन समाज महासमुंद सभी समाज, राजनैतिक दलों, शासकीय कर्मचारियों, व्यापारीयों, संगठनों एवं सभी आमजनों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का निवेदन करता है | उपरोक्त जानकारी जैन समाज के सचिव रितेश गोलछा ने प्रदान की .

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.