Media24Media.com: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए प्रेरणादायक सिनेमा हॉल की शुरुआत, कैदियों के पुनर्वास की दिशा में अनूठी पहल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के लिए प्रेरणादायक सिनेमा हॉल की शुरुआत, कैदियों के पुनर्वास की दिशा में अनूठी पहल

Document Thumbnail

रायपुर : राजधनी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में बंदियों के मानसिक विकास और पुनर्वास को ध्यान में रखते हुए एक अनोखी शुरुआत की गई है। जेल परिसर में अब एक विशेष सिनेमा हॉल की स्थापना की गई है, जहां कैदियों को प्रेरणात्मक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्में दिखाने की व्यवस्था की गई है। इस सिनेमा हॉल को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है, जिसमें प्रोजेक्टर, बड़ी स्क्रीन और उच्च गुणवत्ता वाला साउंड सिस्टम शामिल है, जिससे कैदियों को बेहतरीन सिनेमा अनुभव प्राप्त हो रहा है।


जेल प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना और उनके भीतर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। जेल अधीक्षक ने जानकारी दी कि यहां केवल मनोरंजनात्मक फिल्में ही नहीं, बल्कि शिक्षाप्रद शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इन फिल्मों के माध्यम से कैदियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन, और समाज में फिर से जुड़ने की प्रेरणा दी जाएगी।

फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर किया जा रहा है ताकि उनका सीधा असर कैदियों के जीवन पर पड़े और उनमें सकारात्मक परिवर्तन संभव हो सके। इस नई पहल को मनोरंजन के साथ-साथ एक प्रभावी सामाजिक पुनर्वास कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.