Media24Media.com: तैयार रहें! अप्रैल में भीषण गर्मी, 17 राज्यों में IMD का लू अलर्ट जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तैयार रहें! अप्रैल में भीषण गर्मी, 17 राज्यों में IMD का लू अलर्ट जारी

Document Thumbnail

 Heatwave Alert : आज से अप्रैल की शुरुआत हो गई हैं वहीं अब इसके साथ ही हम गर्मी के महीने में आ चुके हैं। भारत में इस साल पहले के मुकाबले भीषड़ गर्मी पड़ने वाली हैं।


IMD ने बताया हैं कि अप्रैल के महीने से जून तक सामान्य से अधिक तापमान के चलते गर्मी सताएगी। जबकि भारत के मध्य-पूर्वी इलाके और उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में सर्वाधिक गर्मी पड़ने की संभावना हैं। मौसम विभाग IMD ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के जगहों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। वहीं तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

वैसे तो भारत में अप्रैल से जून तक गर्मी पड़ती हैं। IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी के दिनों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इन क्षेत्रो में अमूमन 5 से 7 दिन गर्मी पड़ती हैं कई राज्यों में इस बार भीषण लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिलेगी।

पहले से भी ज्यादा सताएगी गर्मी

भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम से सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान हैं। इसके अलावा अगर बात करें दक्षिण, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की। तो कुछ इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकि हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। यानी इस बार पहले के मुकाबले गर्मी ज्यादा सताने वाली हैं। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.