Media24Media.com: Heatwave Alert

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Heatwave Alert. Show all posts
Showing posts with label Heatwave Alert. Show all posts

तैयार रहें! अप्रैल में भीषण गर्मी, 17 राज्यों में IMD का लू अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 Heatwave Alert : आज से अप्रैल की शुरुआत हो गई हैं वहीं अब इसके साथ ही हम गर्मी के महीने में आ चुके हैं। भारत में इस साल पहले के मुकाबले भीषड़ गर्मी पड़ने वाली हैं।


IMD ने बताया हैं कि अप्रैल के महीने से जून तक सामान्य से अधिक तापमान के चलते गर्मी सताएगी। जबकि भारत के मध्य-पूर्वी इलाके और उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में सर्वाधिक गर्मी पड़ने की संभावना हैं। मौसम विभाग IMD ने कहा कि पश्चिमी और पूर्वी भारत के जगहों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। वहीं तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

वैसे तो भारत में अप्रैल से जून तक गर्मी पड़ती हैं। IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी के दिनों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। इन क्षेत्रो में अमूमन 5 से 7 दिन गर्मी पड़ती हैं कई राज्यों में इस बार भीषण लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में सामान्य से अधिक गर्मी देखने को मिलेगी।

पहले से भी ज्यादा सताएगी गर्मी

भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम से सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान हैं। इसके अलावा अगर बात करें दक्षिण, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की। तो कुछ इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकि हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। यानी इस बार पहले के मुकाबले गर्मी ज्यादा सताने वाली हैं। 

लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट, पढें पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

 IMD Issued Heatwave Alert : भारत के उत्तरपूर्वी हिस्से में तूफान और बारिश जारी है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिणी भारत के कई इलाकों में इस गर्मी में लू के दिनों की लंबी संख्या की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि अप्रैल में गर्मी की लहरों का सबसे बुरा असर गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने का अनुमान है.


IMD ने कहा है कि मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में दो से आठ दिनों तक लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. 3 से 5 अप्रैल के दौरान मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया और अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में “भारी से बहुत भारी” बारिश का अनुमान लगाया है.

मौसम विभाग ने कई दक्षिण भारतीय राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है. IMD ने 4 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में लू चलने की भविष्यवाणी की है. IMD ने 2 अप्रैल तक तेलंगाना में लू चलने की भविष्यवाणी की है. इसके अतिरिक्त, आईएमडी ने 2 से 4 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में लू चलने की भविष्यवाणी की है.

राज्य में अधिकतम तापमान 38°C से 42°C के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 26°C के बीच रहने की उम्मीद है। जीएचएमसी क्षेत्र में, मूसापेट में 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, इसके बाद कुतुबुल्लापुर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खैरताबाद और चंदनगर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, कपरा में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद उप्पल, हयातनगर, एलबी नगर, सरूरनगर, मलकपेट, संतोषनगर, चंद्रयानगुट्टा में तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और 40.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.