Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा: जानें कथा और मंत्र

Chaitra Navratri : आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधाव है। मां शैलपुत्री को कष्टों से मुक्ति दिलाने वाली माना जाता है। माता मुश्किलों के समयों अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। इसी के साथ उनकी सारी इच्छाओं को पूरा करती हैं। मां शैलपुत्री साधक के मूलाधार चक्र को जागृत करने में भी मदद करती हैं। मूलाधार चक्र हमारे शरीर में ऊर्जा का केंद्र है।


कैसा है मां शैलपुत्री का स्वरुप?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उनका स्वरूप अत्यंत शांत, सरल और दया से पूर्ण है। उनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प शोभायमान है। उनकी सवारी वृषभ है। मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है।

कलश स्थापना

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना का बहुत महत्व है। कलश स्थापना की दौरान देवी मां की चौकी लगाई जाती है और पूरे 9दिनों तक उनके 9अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में कलश की स्थापना मुहूर्त के अनुसार ही होनी चाहिए।

घटस्थापना का मुहूर्त - उदया तिथि के अनुसार, इस बार नवरात्रि का शुभारंभ 30मार्च (रविवार) से होगा। ऐसे में कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6बजकर 13मिनट पर शुरु होगा। इसका समापन सुबह 10बजकर 22मिनट पर होगा।

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 12बजकर 01मिनट पर होगी। जिसका समापन 12बजकर 50मिनट पर होगा।

कलश स्थापना की पूजन-विधि

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना का बहुत महत्व है। घट यानी मिट्टी का घड़ा। घटस्थापना के लिए ईशान कोण शुभ माना जाता है। घट में पहले थोड़ी सी मिट्टी डालें और फिर जौ डालकर इसकी पूजा करें। फिर इसे ईशान कोण में स्थापित कर दें। कलश स्थापना की दौरान देवी मां की चौकी लगाई जाती है और पूरे 9दिनों तक उनके 9अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

मां शैलपुत्री का भोग

माता शैलपुत्री की पूजा में विशेष रूप से सफेद रंग का बहुत महत्व है। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। इसलिए मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए सफेद रंग की चीजों का भोग लगाना चाहिए। मां शैलपुत्री के भोग में आप सफेद मिठाई, जैसे खीर, खाजा अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा दूध और दही का भी भोग लगा सकते हैं।

मां शैलपुत्री का मंत्र

वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखरम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।

मां शैलपुत्री की पूजा से लाभ:

माना जाता है कि मां शैलपुत्री की पूजा से विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है।

घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है और समृद्धि का वास होता है।
इसके अलावा, यह पूजा घर में सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि लाती है।
श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.