Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा, 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा, 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।रायपुर में आज भी 40 डिग्री रहेगा पारा


रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। शुक्रवार को रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब यानी 39.8 डिग्री रहा। यह नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा ही है।

बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार

बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 38.3 डिग्री रहा, जो औसत से 6.3डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा था।सरगुजा में अधिकतम सामान्य से डिग्री ज्यादा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का पारा अधिक है। शुक्रवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.1डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 5.3 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।जगदलपुर में पारा 38 डिग्री

यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जो औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.2 डिग्री अधिक था।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.