Media24Media.com: दर्दनाक सड़क हादसा : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी का निधन, तीन युवक घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दर्दनाक सड़क हादसा : भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी का निधन, तीन युवक घायल

Document Thumbnail

रायपुर : कल दोपहर दुर्ग बायपास रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की बेटी का दुखद निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जिलाध्यक्ष की पुत्री को रायपुर रेफर किया गया, जहां सिर में गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिलाध्यक्ष की बेटी रिचा कौशिक (22 वर्ष) कल दोपहर अपने दोस्तों के साथ राजनांदगांव बायपास रोड पर स्थित अंजोरा ढाबे में भोजन करने जा रही थी। इस दौरान दुर्ग बायपास रोड पर उनकी स्कोडा कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। रिचा की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे रायपुर रेफर किया गया, ब्रेन ने काम करना बन्द कर दिया जिसके बाद वह कोमा में चली गयी |जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

रात में निधन की खबर आते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाऊसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्वीटी कौशिक के आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे। जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक के एक पुत्र और एक पुत्री थी। इस अचानक हुए हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

इस हादसे में कार में सवार तीन युवक घायल हो गए जिनका इलाज बाईपास टोल के समीप आरोग्यं अस्पताल में जारी है। तीनों आईसीयू में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। तीनों के सिर में हाथ में पैर में और पसली में गंभीर चोटें आई है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.