Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label अधिकतम तापमान. Show all posts
Showing posts with label अधिकतम तापमान. Show all posts

राजधानी में आसमान से बरस रही आग, कई जगह तापमान 40 डिग्री पार

No comments Document Thumbnail

 देश की राजधानी दिल्ली में समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। लोग अभी से तेज धूप के चलते बेहाल होने लगे। सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री से भी अधिक रहा। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से तेज चमकदार सूरज निकला। दिन चढ़ने के साथ धूप तीखी हो गई। दोपहिया वाहन से चलने वालों को गर्म हवा के थपेड़ों जैसा अहसास होने लगा।


इस मौसम में पहली बार दिल्ली के किसी केन्द्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तेज धूप और गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। गुरुवार को हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने का अनुमान है। इससे तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।


मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल रिकॉर्ड लू चलने की आशंका जताई है। आईएमडी ने सामान्य से अधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से पांच डिग्री अधिक होने पर लू की स्थिति बनती है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि सुदूर दक्षिणी क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से अधिक गर्मी के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा, 40 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च महीने में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बिलासपुर और रायपुर में भी लू जैसे हालात रहे। यहां भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान 14.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं 16 मार्च को दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश की संभावना है।रायपुर में आज भी 40 डिग्री रहेगा पारा


रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन में गर्मी बढ़ गई है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। शुक्रवार को रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब यानी 39.8 डिग्री रहा। यह नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 24.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 3.7 डिग्री ज्यादा ही है।

बिलासपुर में दिन का पारा 40 डिग्री के पार

बिलासपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 38.3 डिग्री रहा, जो औसत से 6.3डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा था।सरगुजा में अधिकतम सामान्य से डिग्री ज्यादा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का पारा अधिक है। शुक्रवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.1डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 5.3 डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।जगदलपुर में पारा 38 डिग्री

यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा जो औसत से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.2 डिग्री अधिक था।

 

CG WEATHER : तपती धुप के साथ लगातार चढ़ेगा पारा, राजधानी में 40 के क़रीब पहुंचा पार…

No comments Document Thumbnail

 CG WEATHER :  प्रदेश की राजधानी रायपुर में बदली-बारिश का दौर थम गया है। शहर के अंदर मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद तापमान फिर बढ़ रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का मौसम शुष्‍क ही रहेगा। सुबह से तीखी धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।


मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी रायपुर में सुबह से तीखी धूप है। मंगलवार को दिनभर यहां चिलचिलाती धूप और उमस ने परेशान किया। नमी 71 प्रतिशत तक थी। अधिकतम तापमान रायपुर में 39.8, माना में 39, बिलासपुर में 40.6, राजनांदगांव में 40.5, पेण्ड्रारोड में 38.3, अंबिकापुर में 37.9, जगदलपुर में 39.4 और दुर्ग में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में बीती रात न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 64 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक झारखंड, उड़ीसा होते हुए है। प्रदेश में 17 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है।


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री पार

No comments Document Thumbnail

CG WEATHER UPDATE :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार गर्मी बढ़ रही है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य इलाकों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. यानी रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद राजनांदगांव, बेमेतरा जिला में लोग गर्मी से हलाकान होने वाले हैं.


मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री  डोंगरगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया है.

इसके अलावा प्रदेश के माना एयरपोर्ट का अधिकतम तापमान 40. 8 डिग्री, बिलासपुर 39.2, पेंड्रारोड़ 36.4, अंबिकापुर 36.0 जगदलपुर का 39.2, दुर्ग 39.9 और राजनांदगांव का 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट का 24.2, बिलासपुर 22.6, पेंड्रारोड़ 18.8, अंबिकापुर 18.4, जगदलपुर 23.2, दुर्ग 21 और राजनांदगांव का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.


CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, कई इलाकों में बारिश , जानें आज का मौसम

No comments Document Thumbnail
रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather Update) ने करवट ली है। इन नम हवाओं की वजह से सूबे के बस्तर संभाग में शुक्रवार को हल्की वर्षा हुई। इसके चलते जगदलपुर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम है। छत्तीसगढ़ में  कई जिलों बादल छाए हुए है। वहीं राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जबकि तेज हवाएं भी चल रही है।


साथ ही प्रदेश भर में बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गिरने, अंधड़ चलने व ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान भी गिरेगा।

दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड नागपुर बस्तर से लेकर समूचे छत्तीसगढ़ में भी शुक्रवार की देर शाम झमाझम बारिश हुई है। कहीं बारिश हल्की से मध्यम तो कहीं भयंकर रूप लिए हुए थी। आज सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के कारण आम लोगों को लगातार बढ़ती गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों (CG Weather Update) का कहना है कि सोमवार 20 मार्च तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही बना रहेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

मौसम विभाग (CG Weather Update) से मिली जानकारी के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती परिसचंरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और एक अन्य पूर्वोत्तर राजस्थान में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में स्थित है। क्षोभमंडल के निचले स्तर में तमिलनाडू से उत्तर कोंकण तक एक ट्रफ वायु मौजूद है। इसके प्रभाव से शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छीटें पड़ेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.