Media24Media.com: भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगम आयुक्त को किया निलंबित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत माला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निगम आयुक्त को किया निलंबित

Document Thumbnail

 रायपुर। राज्य सरकार ने स्टेट सर्विस के अधिकारी निर्भय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। वर्तमान में जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त के रूप में कार्यरत निर्भय कुमार पर भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है।


वर्तमान में जगदलपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर निर्भय कुमार साहू को पदस्थ किया गया है, निर्भय साहू को सस्पेंड करने का कारण भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही निर्भय साहू के द्वारा निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुँचाते हुए शासन को करोड़ों का चूना भी लगाया है। जिसके बाद मामले की जांच की गई, जहाँ जांच में अनियमितता और लापरवाही के आरोप भी सही पाए गए है।


अभनपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे इकनोमिक कॉरिडोर के लिए कुछ लोगों को वास्तविक मुआवजा से अधिक का मुआवजा दिलाया गया था। शासन ने इस मामले को देखते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.