Media24Media.com: राजिम कुंभ कल्प 2025: अपर मुख्य सचिव ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा, तैयारियां जोरों पर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजिम कुंभ कल्प 2025: अपर मुख्य सचिव ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा, तैयारियां जोरों पर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियां नए मेला स्थल पर जोरों पर चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजिम कुंभ कल्प मेला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का प्रयागराज’ भी कहा जाता है। त्रिवेणी संगम (राजिम) में यह कुंभ माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है, जिसमें संत समागम, आरती और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देशभर से साधु-संत, श्रद्धालु और पर्यटक इस कुंभ में शामिल होते हैं।

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मेला स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण, दुकानों, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार, फूड जोन, पार्किंग, हेलीपैड, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच, संत समागम स्थल, आरती स्थल एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर में आवश्यक प्रबंध के साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने एवं भोजन के लिए दाल-भात केंद्र, अस्थायी कुटिया एवं जलाऊ लकड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सुरक्षा, फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की तैनाती, नदी किनारे सजावट, लाइटिंग, शौचालय एवं हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था, बस स्टैंड से मेला स्थल तक श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित शुल्क पर बस सेवा के साथ ही वन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएचई विभाग सहित अन्य विभागों को अपने कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव साहू ने नए मेला स्थल पर वीआईपी पार्किंग, आम श्रद्धालुओं के आवागमन, मंच व्यवस्था, मीना बाजार, फूड ज़ोन और हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राजीव लोचन मंदिर, संत समागम स्थल और आरती स्थल से नए मेला स्थल निर्माणाधीन सड़क कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.