CG Nikay chunav Result 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के आज परिणाम घोषित होने वाले हैं। वोट काउंटिंग शुरू हो गई है। कुछ ही देर में छत्तीसगढ़ की 10 नगर पालिक निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत के परिणाम के रूझान आने शुरू हो जाएंगे।
बिलासपुर के मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के रोहित शुक्ला विजयी हुए तो दूसरी ओर रायपुर के महासमुंद नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने जीत हासिल की है।
तो राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 51 वार्ड में कांग्रेस को पछाड़ जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस 9 और एक निर्दलीय की जीत हुई। यहां कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
महासमुंद नगर पालिका
प्रशासन ने सुरक्षा के इंतेजाम किए हैं। सुबह 9 बजे से काउंटिंग जारी है। सभी जगहों पर डाक मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है। 9 नगर निगम में भाजपा आगे है, वहीं अंबिकापुर में कांग्रेस आगे चल रही है।