Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव: अपना गढ़ नहीं बचा पाए पूर्व CM बघेल, भूपेश के गढ़ में खिला कमल

 CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल को जोर का झटका लगा है। उनके विधानसभा क्षेत्र पाटन के नगर पंचायत और दो नगर पालिका अमलेश्वर व कुम्हारी में कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।


भूपेश बघेल की नगर पंचायत पाटन में कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई है। भूपेश बघेल, दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से विधायक हैं। पाटन नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने 557 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस की हार की वजह आपसी गुटबाजी और बागी उम्मीदवारों का चुनाव मैदान में उतरना बताया जा रहा है। यहां पार्षद पद पर भाजपा के 8 और कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

वहीं, दूसरी तरफ अमलेश्वर नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है। अमलेश्वर नगर पंचायत में पहली बार चुनाव हुए थे। इससे पहले यह ग्राम पंचायत थी। भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही अमलेश्वर को नगर पंचायत घोषित किया गया था। अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने जीत हासिल की है।

इसी तरह कुम्हारी में भी भाजपा प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। यहां मीना वर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम प्यारी पटेल को 4000 से भी अधिक मतों से हराया है। कुम्हारी में पार्षद के चुनाव में 10 वार्डों में भाजपा, 11 में कांग्रेस और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्ज़ा किया है।

महासमुंद में छह सीटों पर भाजपा का कब्जा

नगरी निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। महासमुंद जिले के छ: नगरीय निकायों में से नगर पालिका सरायपाली और नगर पंचायत बसना व पिथौरा में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है। तो वहीं दो नगर पालिका महासमुंद और बागबाहरा में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कराई है। वहीं एक नगर पंचायत तुमगांव में निर्दलीय अध्यक्ष जीतकर सामने आए है। जिले में सबसे बड़ा दंगल महासमुंद नगर पालिका में था, जहां पर से कांग्रेस प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने 3500 से अधिक वोटो से अपनी जीत दर्ज करते हुए भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा को हराया है।

महापौर पद हेतु अंतिम परिणाम

बनवारी लाल डहरे : 4082
जानकी काटजू: 21946
जीवर्धन चौहान: 56311
रूसेन कुमार मिरी: 588
इंजीनियर सिरिल कुमार : 723
जेठूराम मनहर: 4271
लीलाधर बानू खूंटे : 2383
नोटा: 954

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.