Media24Media.com: चिकित्सा शिविर का आयोजन कल, चयनित मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन : पप्पू पटेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चिकित्सा शिविर का आयोजन कल, चयनित मरीजों का होगा निशुल्क ऑपरेशन : पप्पू पटेल

Document Thumbnail

 तुमगांव : नगर पंचायत तुमगांव में 2 दिसम्बर दिन सोमवार को नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन नगर के मितानिन दीदीयो नगर पंचायत उपाध्यक्ष पप्पू पटेल व नेत्र चिकित्सालाय एम जी एम रायपुर के द्वारा आयोजित है । यह शिविर नगर के निषाद भवन भाटापारा तुमगांव में आयोजित है .


आयोजन समिति के सदस्य पप्पू पटेल ने बताया कि शिविर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चिकित्सा टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी। रोगियों की जांच के बाद ऑपरेशन योग्य पाए जाने वाले रोगियों के ऑपरेशन एम जी एम के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किये जाएंगे। मोतियाबिन्द वाले चयनित रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन एम जी एम चिकित्सालय मोवा रायपुर में किया जाएगा । शिविर में भर्ती किए 'गए रोगियों के लिए भोजन, आवास, दवाइयों और चश्मों की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.