Media24Media.com: वेल्डिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, युवक की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वेल्डिंग के दौरान फटा गैस सिलेंडर, युवक की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर फटने से युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जिस समय हादसा हुआ दुकान का संचालक बाहर काम कर रहा था इसके कारण उसकी जान बच गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारपेंटर का काम करता था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार मोपका के गोंडपारा निवासी दिलीप धुर्वे की गैस वेल्डिंग की दुकान है। मोपका निवासी चंद्रप्रकाश केंवट (22) का दिलीप की दुकान में आना-जाना लगा रहता था। गुरुवार शाम को चंद्रप्रकाश दुकान पर आया और अंदर बैठ गया। इस दौरान दुकान का संचालक दिलीप बाहर काम में व्यस्त था। वेल्डिंग करते समय अचानक सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर चंद्रप्रकाश खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। लोगों ने आनन-फानन में उसे अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में कैसे ब्लास्ट हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस ने सिलेंडर जब्त कर लिया है और उसकी जांच के बाद ही पता चलेगा कि कैसे ब्लास्ट हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

धमाके की आवाज से सहमे आसपास के लोग

घटना के समय मोपका चौक के पास के दुकान संचालक अपने काम पर लगे थे। वहां पर सब कुछ सामान्य था। अचानक तेज आवाज के साथ सिलिंडर फटा। इस हादसे से आसपास के लोग सहम गए। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। इधर वेल्डिंग दुकान में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे। थोड़ी देर के बाद जब वे दुकान में पहुंचे तो चंद्रप्रकाश वहां पर लहूलुहान पड़ा था।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.