Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : इस तारीख से धान खरीदी होगी शुरू, इतने रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदेगी सरकार, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : इस तारीख से धान खरीदी होगी शुरू, इतने रुपये प्रति क्विंटल दर से धान खरीदेगी सरकार, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार इस बार धान की खरीदी एक नवंबर से शुरू कर सकती है। माना जा रहा है कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए सरकार अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में धान नीति जारी कर सकती है। जिसमें किसानों को इस बात की जानकारी दी जाएगी की इस बार धान की खरीदी कैसे की जाएगी। धान खरीदी के साथ-साथ सरकार बारदाने को लेकर भी नीति लागू कर सकती है।


3100 रुपये का समर्थन मूल्य
छत्तीसगढ़ में सरकार 3100 रुपये के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करती है। किसानों से इस बार भी धान खरीदी 3100 रुपये में की जाएगी। धान खरीदी की नीति सबसे पहले मंत्रिमंडलीय उपसचिव के समक्ष रखी जाएगी। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी लगते ही धान की खरीदी की सारी जानकारी किसानों को दी जाएगी।

1 नवंबर को दीपावली का त्योहार
इस बार दीपालली का त्योहार भी एक नवंबर को है। ऐसे में धान की खरीदी होगी या नहीं कैबिनेट में इस बात पर भी चर्चा होगी। त्योहारों को देखते हुए धान खरीदी की तारीखों में विस्तार भी किया जा सकता है। धान खरीदी नीति के साथ-साथ मक्का खरीदी की नीति को भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। धान खरीदी नीति में इस बार कितनी धान खरीदी करना है इसका भी लक्ष्य तय किया जाएगा। पिछली बार सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था।

धान खरीदी केंद्रों पर इस बार इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनों का उपयोग किया जाएगा ताकि सही वजन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, धान खरीदी के लिए 30,000 गठान बरदाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा, जहां अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.