Media24Media.com: एंटी करप्शन फाउंडेशन के स्टेट डायरेक्टर बने अशोक, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में निभाएंगे भागीदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एंटी करप्शन फाउंडेशन के स्टेट डायरेक्टर बने अशोक, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम में निभाएंगे भागीदारी

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के युवा पत्रकार, अनमोल न्यूज के संपादक अशोक कुमार साहू को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (Anti Cruppstion Foundation) का छत्तीसगढ़ स्टेट डायरेक्टर  मनोनीत किया गया है। श्री साहू ने अपनी  नियुक्ति के लिए इंटरनेशनल डायरेक्टर राम नारायण साहू, फाउंडेशन के नेशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोरा  के प्रति आभार व्यक्त किया है।




उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (Anti Cruppstion Foundation) भारत सरकार नीति आयोग के अधीन पंजीकृत एक स्वयं सेवी संगठन है, जो भारतीय संविधान के कानूनों के दायरे में रहकर पूरे भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करता है। इस संगठन का उद्देश्य राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' का निर्माण करना है। यह उन देशभक्त नागरिकों को एक मंच प्रदान करता है, जो भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं।




पत्रकारिता के साथ- साथ भ्रष्टाचार उन्मूलन में अशोक कुमार साहू की रूचि और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। युवाओं का कहना है कि संगठन में इस नियुक्ति से भ्रष्टाचार उन्मूलन को छत्तीसगढ़ में एक नई दिशा मिलेगी। वे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन जागरूकता लाने और समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 बधाई देने वालों का लगा तांता
अशोक कुमार साहू के मनोनयन पर प्रोफेसर एस. एम. पाध्ये, श्रीपुर एक्सप्रेस प्रधान संपादक आनंदराम पत्रकारश्री, संपादक के. पी. साहू, डॉ. सुखदेव राम साहू, डॉ. आर. के. तलवरे, डॉ. प्रदीप साहू, श्रद्धानंद अग्रवाल, शरद ठाकुर, राम खिलावन साहू, महेश देवांगन, नीलकंठ चन्द्राकर, हिरेश वर्मा, मंगल सोनवानी, नितिन साहू, ओम प्रकाश धुरंधर, महेंद्र साहू, गणेश साहू, टुम्मन साहू, जितेंद्र कमल, मनोज साहू सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.