Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्‍टूबर को

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्‍टूबर को

Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में 16 अक्‍टूबर को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी। विष्‍णुदेव कैबिनेट की पिछली बैठक 20 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है।


इस महीने के पहले सप्‍ताह में बैठक कराने का प्रस्‍ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्‍यस्‍तता की वजह से बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 16 तारीख को होने जा रही है। इस बैठक में राज्‍य सरकार धान खरीदी और राज्‍योत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्‍तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.