Media24Media.com: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय. Show all posts
Showing posts with label मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय. Show all posts

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 16 अक्‍टूबर को

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में 16 अक्‍टूबर को राज्‍य कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर राज्‍य के किसानों, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही युवाओं की भी नजर रहेगी। विष्‍णुदेव कैबिनेट की पिछली बैठक 20 सितंबर को हुई थी। इसके बाद से कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई है।


इस महीने के पहले सप्‍ताह में बैठक कराने का प्रस्‍ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्‍यस्‍तता की वजह से बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 16 तारीख को होने जा रही है। इस बैठक में राज्‍य सरकार धान खरीदी और राज्‍योत्‍सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्‍य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्‍तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।

कुम्हारी सड़क हादसा : सीएम साय घायलों से मिलने पहुंचे एम्स, बोले- मृतक परिवारों को 10 लाख रुपये और नौकरी देगी कंपनी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस का एक्‍सीडेंट हो गया जिसमें 12 कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दुख व्‍यक्‍त किया है।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया "कल बस दुर्घटना में 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। उन्‍होंने बताया इस दुर्घटना में घायल हुए 10 लोगों को एम्‍स अस्‍पताल में भर्तीा करवाया गया। यहां पर बेहतर से बेहतर इलाज हो रहा है।

इस घटना में घायल हुए कर्मचारियों का हाल चाल लेने मुख्‍यमंत्री साय अस्‍पताल भी पहुंचे यहां पर उन्‍होंने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए बताया मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपए कंपनी दे रही है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए मरीजों के इलाज का खर्च भी कंपनी और सरकार वहन करेगी। घटना की न्यायिक जांच की घोषणा की गई है।

मुख्‍यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट भी लिखी जिसमें उन्‍होंने लिखा दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 वहीं छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना के घायलों का हाल जानने के लिए एम्‍स पहुंंचे। उपमख्‍यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ये सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के किनारे वहां गड्ढे हैं। वे लोग 10-20 साल से जा रहे हैं लेकिन आज बस स्लिप होकर नीचे गिर गई। एक मरीज ने ये भी बताया कि बस की लाइट नहीं जली इसलिए ये हादसा हुआ।


कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते है महत्‍वपूर्ण फैसले

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की कल  को बैठक होगी। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में यह बैठक कल शाम को मंत्रालय में होगी। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्‍तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्‍वपूर्ण फैसले ले सकती है. 


विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक कल यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहित के पहले की ये आखिरी कैबिनेट होगी, लिहाजा कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं। बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। ये बैठक कल शाम 5 बजे में मंत्रालय में होगी।


CM साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, चेंबर में पिस्टल के साथ पकड़ाया शख्स, सस्पेंड किए गए 3 पुलिसकर्मी…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई है। 


बताया जा रहा है कि वह शख्‍स सीएम साय से मुलाकात करने आया था। मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स लाइसेंसी पिस्‍टल लेकर पहुंच गया। 

वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्‍टल मिला । जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और मुख्‍यमंत्री साय से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था।एडीजी इंटेलिजेंस ने सुरक्षा चूक मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.