Media24Media.com: नवकिरण अकादमी में फाउंडेशन कोर्स की नई क्लासेस 1 अगस्त से

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नवकिरण अकादमी में फाउंडेशन कोर्स की नई क्लासेस 1 अगस्त से

Document Thumbnail

 महासमुन्द । जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा  प्रभात मलिक कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित कोचिंग नवकिरण अकादमी में पीएससी-प्री, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स की क्लासेस को ध्यान में रखते 1 अगस्त 2024 से कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। 


समन्वयक नवकिरण अकादमी  डी. बसंत साव  ने बताया कि आगामी भर्ती परीक्षाओं को ध्यान में रखकर पीएससी-प्री, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं का फाउंडेशन कोर्स की नई क्लासेस 1 अगस्त 2024 से प्रात:कालीन सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं साय:कालीन में शाम 04:00 से 07:00 बजे तक क्लास संचालित होगी।

 एवं अन्य क्लासेस पीएससी-प्री, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स की क्लासेस प्रात:कालीन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एवं पीएससी मैंस की क्लासेस सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एवं टेट, सहायक शिक्षक - शिक्षक भर्ती की क्लासेस शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संचालित हो रही है। कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.