Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गायत्री जयंती पर गंगा दशहरा के साथ-साथ गायत्री परिवार का पारिवारिक सम्मेलन आयोजित

Document Thumbnail

महासमुन्द । अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण गायत्री जयंती के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व के गायत्री परिवार संस्थाओं द्वारा गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है। इसी क्रम में  गायत्री जयंती पर्व के साथ-साथ पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन 16 जून को गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में संपन्न हुआ। जिसमें प्रातः 5 से 8 बजे तक साधना, प्रातः 9 से 12 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार निशुल्क संपन्न हुए। दोपहर एक बजे से पर्व पूजन एवं गंगा आरती  के बाद भोजन प्रसाद का वितरण हुआ ।


दोपहर 3:00 से गायत्री परिवार का पारिवारिक सम्मेलन प्रारंभ हुआ। गायत्री परिजनों ने अपने और परिवार का परिचय दिया। परिचय पश्चात साहित्यिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित हुई। साथ ही साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रोचक ढंग से आयोजित हुए। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रश्न पूछे गए। उपस्थितजनों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समूह में भाग लियाl प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समूह क्रमांक 3 श्रीमती मनोरमा साहू की टीम को प्रथम एवं समूह क्रमांक 4 दुलारी चंद्राकर के टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ l गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जलव्य साहू को प्राप्त हुआ । मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा चंद्राकर को प्राप्त हुआ। इसी तरह  गेंद डालो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिखीराम साहू को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण वरिष्ठजनों के कर कमल से संपन्न हुआ ।

 कार्यक्रम में गायत्री परिवार के समस्त इकाई के परिजन, समस्त प्रज्ञा पीठ, महिला मंडल एवं युवा मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ट प्रमुख भारत साहब ने किया। कार्यक्रम में नरेश साहू, आशीष साहू और मनोरमा साहू, प्रेमलता साहू , पूर्णिमा साहू, साक्षी मेश्राम , अमर भैया, गुड्डू श्रीवास्तव एवं वरिष्ठों का विशेष योगदान रहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.