Media24Media.com: गायत्री महायज्ञ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label गायत्री महायज्ञ. Show all posts
Showing posts with label गायत्री महायज्ञ. Show all posts

गायत्री जयंती पर गंगा दशहरा के साथ-साथ गायत्री परिवार का पारिवारिक सम्मेलन आयोजित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द । अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का महाप्रयाण गायत्री जयंती के रूप में मनाया जाता है। संपूर्ण विश्व के गायत्री परिवार संस्थाओं द्वारा गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा के रूप में भी मनाया जाता है। इसी क्रम में  गायत्री जयंती पर्व के साथ-साथ पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन 16 जून को गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में संपन्न हुआ। जिसमें प्रातः 5 से 8 बजे तक साधना, प्रातः 9 से 12 बजे तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार निशुल्क संपन्न हुए। दोपहर एक बजे से पर्व पूजन एवं गंगा आरती  के बाद भोजन प्रसाद का वितरण हुआ ।


दोपहर 3:00 से गायत्री परिवार का पारिवारिक सम्मेलन प्रारंभ हुआ। गायत्री परिजनों ने अपने और परिवार का परिचय दिया। परिचय पश्चात साहित्यिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित हुई। साथ ही साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रोचक ढंग से आयोजित हुए। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक प्रश्न पूछे गए। उपस्थितजनों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता समूह में भाग लियाl प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समूह क्रमांक 3 श्रीमती मनोरमा साहू की टीम को प्रथम एवं समूह क्रमांक 4 दुलारी चंद्राकर के टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ l गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जलव्य साहू को प्राप्त हुआ । मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा चंद्राकर को प्राप्त हुआ। इसी तरह  गेंद डालो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिखीराम साहू को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण वरिष्ठजनों के कर कमल से संपन्न हुआ ।

 कार्यक्रम में गायत्री परिवार के समस्त इकाई के परिजन, समस्त प्रज्ञा पीठ, महिला मंडल एवं युवा मंडल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ट प्रमुख भारत साहब ने किया। कार्यक्रम में नरेश साहू, आशीष साहू और मनोरमा साहू, प्रेमलता साहू , पूर्णिमा साहू, साक्षी मेश्राम , अमर भैया, गुड्डू श्रीवास्तव एवं वरिष्ठों का विशेष योगदान रहा।

108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवम गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के तत्वावधान में जिले के गायत्री परिवार एवं क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से नगर में 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन 3 से 6 फरवरी 2023 को होगा। जिसका भूमिपूजन यज्ञ स्थल कृषि उपज मंडी पिटियाझर में मुख्य अतिथि  आदर्श वर्मा जोन समन्वयक गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ प्रांत, विशिष्ट अतिथि सुकदेव निर्मलकर छत्तीसगढ़ प्रभारी शांतिकुंज हरिद्वार, चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र, विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद,

सेवन लाल चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर,  पूनम चंद्राकर पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, डॉ विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुद , प्रभात उपाध्याय, संदीप दीवान, हीराराम बंजारे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी महासमुंद, राकेश चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, पारस चोपड़ा, रमेश साहू, मनीष शर्मा, निखिलकांत साहू, अरविंद प्रहरे पार्षद, राजेश लूनिया, घनश्याम सोनी, चमन चंद्राकर, श्रवण चंद्राकर,मोहन साहू, पवन साहू एवम वरिष्ठों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री की छाया चित्र पर पूजन कर एवम  दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात सरला कोसरिया, राजकुमारी साहू की महिला मंडल की टीम द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन किया गया।

वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने गायत्री परिवार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धर्म, संस्कृति एवं नैतिकता के प्रचार प्रसार में उनके योगदान की चर्चा के साथ ही साथ इस यज्ञ कार्य में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोन प्रभारी श्रीमती आदर्श वर्मा जी ने गायत्री एवम यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए सबको कार्यक्रम में सहयोग करने  तथा नारी शक्ति को आगे आकर समाज में अपनी प्रतिभा नियोजन करने की अपील किया। छत्तीसगढ़ प्रभारी  सुकदेव निर्मलकर जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से ही हरिद्वार में बहुत समायदानी है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव के सभी घरों में गायत्री एवम यज्ञ को पहुंचाना है। 

स्वल्पाहार प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में टीकम साहू जिला समन्वयक गरियाबंद, बसना से कन्हैया पटेल, छोटेलाल पटेल, राजकुमारी, सरला कोसरिया, देवचंद नायक, भोलसीह सिदार, अनिल कानूनगो, पिथोरा से तुकाराम पटेल, नरेश नायक, सुरेंद्र, बागबाहरा से जनक साहू, गजानद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, तुकाराम साहू, महासमुंद से श्याम दुबे, ललित मेश्राम, नरेंद्र नायक रिखो राम साहू, बोधराम साहू परस चौहान, राजकुमार गुप्ता, आर पी साहू, विश्राम साहू सांतू लाल साहू, मूलचंद वर्मा, वेद राम साहू, युवा प्रकोष्ठ से नरेश साहू, भारत साहू, मुकेश श्रीवास्तव, कैलाश राठी, रविकांत चंद्राकर, पूर्णिमा साहू, नीतू साहू, मनोरमा साहू,दुलारी चंद्रा कर, बिसोहा साहू, उमेद चौहान, आनंद साहू, कृषलाल साहू, रामचरण साहू, सेवक साहू, उदेराम, राम भरोसा, नंदू, सेवक मोरधा एवम अधिक संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।

महासमुन्द में आयोजित होगा 108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ, प्रबुद्धजनों की हुई चिंतन बैठक

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। महासमुंद नगर में नई मण्डी प्रांगण में 07 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक होने वाली 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ की रूपरेखा तैयार की जा रही है।


शुभारंभ वेद माता गायत्री की पूजा- अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिव्राजक प्रभात उपाध्याय द्वारा शांतिकुंज से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से 7 से 10 फरवरी की तिथि में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ आयोजन करने की स्वीकृति मिली है। जिसमें 7 फरवरी को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या का महासमुन्द आगमन होगा। 



 संचालन समिति बनाने पर जोर

यज्ञ के लिए व्यवस्था संचालन हेतु विभिन्न समितियों की आवश्यकता होगी तथा 108 कुंड में यज्ञ करने के लिए 324 यजमानों को चिन्हित किया जाएगा। इसके लिए यजमानों को यज्ञ के पूर्व  प्रतिदिन 11 माला गायत्री मंत्र जाप या मंत्र लेखन कराने की योजना है। यज्ञ स्थल पर आगंतुकों के लिए भोजन, आवास व्यवस्था , हवन सामग्री , सुरक्षा,  प्रचार प्रसार,एवं अन्य कार्यों के लिए अधिकाधिक जनभागीदारी की आवश्यकता होगी। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन करना होगा। इस पूरे कार्यक्रम में करीब पचास लाख रुपए लागत अनुमानित है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने व इसे भव्यता प्रदान करने के लिए सभी वर्गों से मन-तन-धन से सहयोग करने की अपील की जा रही है।



महासमुंद नगर के लिए गौरव की बात 

आयोजन विचार गोष्ठी में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों ने मार्गदर्शन किया। नगर पुरोहित पंकज तिवारी ने  कहा कि यह महासमुंद नगर के लिए गौरव की बात है कि  हमारे नगर को विराट 108 कुंडीय यज्ञ करने का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने अपने मन की बात साझा हुए कहा कि आज से 3 साल पहले रूद्र गायत्री महायज्ञ करने की इच्छा थी। जिसकी चर्चा स्थानीय विधायक से किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रलय थिटे ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कहा कि इस यज्ञ के आयोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें आम-खास सभी लोगों को जोड़ना है। समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों को समिति में शामिल करके इसको सफल बनाया जाना है। कार्यक्रम की सफलता के लिए आर्थिक स्थिति का मजबूत  होना भी आवश्यक है पहलू है। सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग करेंगे। 



घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे

स्वदेशी मंच के हुकुमचंद शर्मा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के समय जिस तरह से आर्थिक सहयोग लिया गया, उसी तरह से हमें घर-घर जाकर लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित कर होगा।जिससे कि जन-जन के मन में यज्ञ के प्रति अपनापन का भाव उत्पन्न हो और कार्यक्रम को सफल बनाने में वो योगदान दे सकें। कार्यक्रम को देव संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य  कुबेर प्रकाश गिरी-गोस्वामी समाज, कृपाराम सागर सारथी समाज, दौलत चंद्राकर चंद्राकर समाज से, प्रेस क्लब से आनंदराम पत्रकारश्री, मनीष शर्मा पार्षद, बीएन गुप्ता , ललित मेश्राम , गुलाल पटेल एवं क्षेत्र से आए हुए अनेक परिजनों ने भी संबोधित किया। 

नगर का कार्यक्रम अंगीकार

गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगो ने इस कार्यक्रम को नगर का कार्यक्रम अंगीकार करते हुए मिलजुलकर सफल बनाने का संकल्प भी लिया। बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया। गायत्री परिवार की ओर से जन समुदाय, महासमुंद जिले और निकटवर्ती स्थानों के सभी श्रद्धावान नागरिकों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू, आभार ज्ञापन जिला समन्वयक बोधराम साहू ने किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्तागण रिखी राम साहू, बाबू राम साहू, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, श्याम दुबे, जगमोहन साहू, परस चौहान, संतु लाल साहू, नीला राम ठाकुर, अमर साहू, राधे चंद्राकर, मुकेश श्रीवास्तव, नरेश साहू, आशीष साहू, नंदकुमार साहू, धनीराम, भूखन, पूर्णिमा साहू, नीतू साहू, राम चरण पटेल, सेवक राम साहू  एवं आसपास के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.