Media24Media.com: कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, चुनावी खर्च में अब जुड़ेगा आचार्य धीरेद्र शास्त्री की कथा का खर्च

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरबा से बीजेपी प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, चुनावी खर्च में अब जुड़ेगा आचार्य धीरेद्र शास्त्री की कथा का खर्च

Document Thumbnail

LOK SABHA ELECTION 2024 : छत्तीसगढ़ की कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय की मुश्किले बढ़ सकती है। आचार संहिता के दौरान चिरमिरी में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का खर्च अब सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में जुड़ेगा। आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव में 5 मई तक सरोज पांडे ने 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए है, जबकि खर्च की सीमा 90 लाख है। ऐसे में यदि कथा में हुआ खर्च अगर 30 लाख रूपये के करीब जुड़ता ह,ै तो सरोज पांडेय की मुश्किले काफी बढ़ना तय माना जा रहा है।


गौरतलब है कि कोरबा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय का कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से सीधा मुकाबला था। चुनाव आचार संहिता के दौरान कोरबा लोकसभा अंतर्गत चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम गोदरीपारा में 26 अप्रैल को हनुमंत कथा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बकायदा हेलिकाप्टर से शामिल होने पहुंचे थे। हनुमंत कथा के लिए विशाल पंडाल और बड़े पैमाने पर तामझाम किये गये थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी हेलीकॉप्टर से चिरमिरी पहुंचे थे।

हनुमत कथा के समापन के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आयोजको के नाम का जिक्र करते हुए बकायदा कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लेते हुए यह कहा था कि आयोजको के लिए ताली बजाया जाए और वे मंच पर आए, क्योंकि उन्होंने खर्चा किया है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने निर्वाचन विभाग में शिकायत की थी। शिकायत के बाद कार्यक्रम स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर सरोज पांडेय के साथ ही कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को इस मामले में निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देते हुए सरोज पांडेय ने इस कार्यक्रम की आयोजक होने की बात से इंकार करते हुए कार्यक्रम स्थल पर भाजपा का प्रचार नही किये जाने का जवाब दिया गया। नोटिस के जवाब में सरोज पांडेय ने जवाब दिया ये भी जवाब दिया कि उन्होने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कोई कार्यक्रम नहीं करवाया था।

लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम स्थल में हुए वीडियोग्राफी व कांग्रेस की शिकायत के आधार पर हनुमंत कथा का खर्च भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में जोड़ने का निर्णय लिया है। अब कथा में कुल कितना खर्च हुआ इस बात पर अंतिम मुहर व्यय प्रेक्षक द्वारा लगाया जायेगा। लेकिन निर्वाचन विभाग के इस फैसले के बाद बीजेपी कैंडिडेट सरोज पांडे की मुश्किले बढ़नी तय मानी जा रही है। आपको बता दे कि कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय द्वारा जमा खर्च के ब्यौरा के मुताबिक 5 मई तक 51 लाख 67 हजार 953 रुपए खर्च किए गए है। लोकसभा प्रत्याशी के लिए जबकि खर्च की सीमा 90 लाख है। ऐसे में 29 लाख 37 हजार 179 रुपये शेष है। अगर धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा का खर्च 30 लाख से ऊपर जाता है, तो भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडये तय खर्च सीमा से ज्यादा राशि खर्च करने के मामले भी उलझती नजर आएंगी। क्योंकि चिरमिरी में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम भव्य तौर पर आयोजित हुआ था। इसके साथ ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री बकायदा हेलीकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचे थे ।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.