Media24Media.com: दो पत्नी वालों को हर साल दो लाख देगी कांग्रेस : कांग्रेस प्रत्याशी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दो पत्नी वालों को हर साल दो लाख देगी कांग्रेस : कांग्रेस प्रत्याशी

Document Thumbnail

 लोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। इसके लिए सभी पार्टियां पूरे दम खम के साथ प्रचार में जुटी हुई हैं। बयानबाजी चरण पर है और नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच कई नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ, जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए हैं। 


कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर जिसके दो पत्नियां हैं, उनके घर में दो लाख रुपये आएंगे। भूरिया रतलाम के सैलाना में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के घोषणापत्र को गलत तरीके से मतदाताओं को समझा दिया।

मध्य प्रदेश की रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया ने कहा "डरो मत, जो डरा वो मरा, इसलिए छाती ठोककर बात करो और 13 मई को कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता सबको आगे लाओ। कांग्रेस सरकार आते ही हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपया जमा होगा। घर की सभी महिलाओं को एख-एक लाख मालूम है कि नहीं है, अब जिसकी दो पत्नियां हैं दो लाख जाएगा उसके घर में।" हालांकि, दो पत्नियों वाली बात कहने के बाद वह हंसने लगे, लेकिन उन्होंने अपने मतदाताओं को गलत जानकारी दे दी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.