Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता के घर ACB का छापा, 50 हजार कैश बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता के घर ACB का छापा, 50 हजार कैश बरामद

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम के शासकीय बंगले में ACB की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता पर ठेकेदार से रिश्वत लेने का आरोप है। ठेकेदार द्वारा की गई शिकायत के बाद ये कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की है। बताया जा रहा है कि अभी भी एंटी करप्शन की टीम अभियंता के बंगले पर ही है और कार्रवाई जारी है।


दरअसल, जल संसाधन विभाग में ठेकेदारी कर रहे एक ठेकेदार ने कार्यपालन अभियंता टीआर मेश्राम के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत ईओडब्ल्यू/एसीबी में दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने षिकायत में बताया कि अभियंता द्वारा सप्लीमेंट्री कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की गई। इस शिकायत को एंटी करप्शन की टीम ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई करते हुए आज कोंडागांव जल संसाधन विभाग में पदस्थ अभियंता टीआर मेश्राम के सरकारी आवास पर छापेमारी की गई।

सुबह सुबह बंगले में जांच टीम को देख सभी हैरान रह गये। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान अभियंता के बंगले से 50 हजार कैश बरामद किये गये है। फिलहाल अभी भी कार्रवाई जारी है। जांच और कार्रवाई खत्म होने के बाद एंटी करप्शन की टीम मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी देगी।

बता दे  कि एक साल पहले भी इसी विभाग के पूर्व कार्यपालन अभियंता आरबी सिंह, एसडीओ आरबी चैरसिया और सब इंजीनियर डी के खिलाफ एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई की थी। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.