Media24Media.com: बालोद में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा - भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बालोद में गरजीं प्रियंका गांधी, कहा - भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही

Document Thumbnail

 Lokshabha Elections 2024  : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय जनता पार्टी  पर रविवार को आरोप लगाया कि वह देश के संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। गांधी ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालोद जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के कई नेता जहां-जहां भाषण दे रहे हैं वहां कह रहे हैं कि हमको चार सौ सीट दे दो हम संविधान को बदल डालेंगे। यह क्यों कह रहे हैं।


 उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ यह छोटे नेता और उनके कई मंत्री जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे दूसरी तरफ मोदी जी और उनके बड़े नेता कहते हैं कि हम संविधान को नहीं बदलेंगे। आपको क्या लगता है कि भाजपा के नेता बगैर मोदी जी की इजाजत इतनी बड़ी बात कह सकते हैं। यह पूरी साजिश है।



प्रियंका ने लोगों से कहा, ‘‘जिस संविधान ने आपको अधिकार दिया, आपको वोट करने का अधिकार दिया, आरक्षण दिया, जिसने आदिवासियों की संस्कृति को बचाकर रखा, दलितों को आगे बढ़ाने का काम किया, भाजपा इस संविधान को बदल कर आपके अधिकार को कमजोर करना चाहती है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर ‘‘दिखावे की राजनीति’’ करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी जी को ताकतवर बताते हैं लेकिन उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल कभी भी लोगों की समस्याएं कम करने में नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कल मोदी जी धूमधाम से आएंगे बड़ी-बड़ी बातें की जाएंगी, आपके सामने बड़े-बड़े वादे करेंगे जैसे पहले किए थे। आदिवासी संस्कृति की बात ही होगी लेकिन उसको बचाने का काम नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपसे बेरोजगारी की बात नहीं करेंगे, महंगाई के बारे में बात नहीं करेंगे। आपको यही दिखाने की कोशिश होगी कि वह बहुत ताकतवर हैं।

 आप भरोसा करें सब कुछ ठीक हो जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हो गया। यह दिखावे की राजनीति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपने इंदिरा जी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) को बहुत आदर दिया। आज जब मैं उनकी पोती आपके सामने आती हूं आप मेरा सम्मान करते हैं क्योंकि उन्होंने दिखावे के लिए राजनीति नहीं की। आपके बीच आईं आपकी समस्याओं को उन्होंने समझा।’’


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.