Media24Media.com: राजनांदगांव में गरजे CM योगी कांग्रेस को लिया निशाने पर, बोले - नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजनांदगांव में गरजे CM योगी कांग्रेस को लिया निशाने पर, बोले - नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे

Document Thumbnail

 रायपुर : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आज सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में सीएम योगी ने कहा, भाजपा की सरकार ने यहां के गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों के उत्थान के लिए मोदी जी के नेतृत्व में कार्य किया। कांग्रेस की सरकार के ऊपर घोटाले और महादेव एप का आरोप है और एफआईआर है, उसके बाद भी ठस्के के साथ इस सीट से चुनाव लड़ रहा है। नए भारत में घोटालेबाज नहीं चलेंगे। शराब घोटाला तो कांग्रेस की प्रवृत्ति रही है। भूपेश बघेल की सरकार ने गोबर का घोटाला किया। खाद की कालाबाजारी की।


आगे उन्होंने कहा, भुनेश्वर साहू के साथ जो घटना हुई थी, उसके पिता को क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाकर तुष्टीकरण की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद और घोटाले का नाम और पहचान है। जिन बच्चों के हाथ में पेन और कापी होना था उसे हथियार पकड़ा दिया। मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीब को 5 किलो चावल का सौगात दिया। कांग्रेस सरकार में किसान आत्महत्या करता था। बेरोजगार पलायन करने को मजबूर था, महिलाओं के सामने सुरक्षा का संकट था। आज मोदी जी की सरकार ने सब संकट को दूर करने का काम किया।


आगे उन्होंने कहा, मोदी सरकार फ्री में राशन दे रही है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि मिला। भूपेश सरकार 18 लाख आवास को रोक दिया। केंद्र ने पैसा दिया, लेकिन भूपेश ने नहीं लिया। 10 वर्षों में देश की सफलता अभिभूत करने वाली है। राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने वाले क्या कभी राम मंदिर बनाते। शराब कोयला, पीएससी, डीएमएफ घोटाला करके भूपेश ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया। 10 वर्षों में भारत सभी क्षेत्रों में उन्नति कर रहा है। ये नया भारत है, जहां घोटालेबाज नहीं चलेंगे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.