Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, चुनावी ड्युटी से लौट रही CRPF जवानों की बस पलटी, 10 घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, चुनावी ड्युटी से लौट रही CRPF जवानों की बस पलटी, 10 घायल

Document Thumbnail

 रायपुर :  बस्तर इलाके में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ. जगदलपुर में फरसपाल से चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. बस पलटने से सीआरपीएक के 10 जवान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 36 जवान सवार थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद फौरन घायल जवानों को बस से बाहर निकाला गया.


सभी घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है. तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाइवे के पास की है घटना है. बताया जा रहा है कि सड़क के बीच अचानक मवेशी आ गई थी. इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और हादसे हो गया. कोडनार थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.