Media24Media.com: पटवारियों को भी मिले चुनाव ड्यूटी का मानदेय, भोजन के लिए भी तरस जाते हैं ये कर्मचारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पटवारियों को भी मिले चुनाव ड्यूटी का मानदेय, भोजन के लिए भी तरस जाते हैं ये कर्मचारी

Document Thumbnail

 महासमुन्द । पटवारियों को भी मिले चुनाव ड्यूटी का मानदेय, भोजन तक के लिए भी तरस जाते हैं राजस्व पटवारी। इन्हीं तकलीफों की गुहार लगाने कलेक्टोरेट पहुंचे थे राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारी। आज राजस्व पटवारी संघ जिला महासमुंद के अध्यक्ष संतोष सोनी के संयोजन में पटवारियों के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन प्रभारी जिला महासमुंद डिप्टी कलेक्टर  कर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा।


उन्होंने निर्वाचन में संलग्न पटवारियों के लिए भोजन और जलपान की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। इस संबंध में चर्चा किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। डिप्टी कलेक्टर  कर्मा ने पटवारियों को आश्वस्त किया है कि जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे पटवारीयों के लिए जलपान और भोजन का इंतजाम किया जायेगा। संघ के द्वारा जिला खाद्य अधिकारी से भी चर्चा किया गया, उनके द्वारा भी संघ को आश्वस्त किया गया कि ड्यूटी के दौरान भोजन के लिए पटवारियों को भटकना नहीं पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग के इन मैदानी कर्मचारियों को भोजन तक नहीं देने और लगातार काम लेने से व्यथित थे। संघ के द्वारा ड्यूटी में तैनात पटवारीयों के लिए मानदेय की व्यवस्था करने की भी माँग की गयी। चर्चा के दौरान राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष महासमुंद संतोष सोनी, तहसील अध्यक्ष चंद्रभान, नितेश श्रीवास्तव, रामनारायण, खम्मन साहू, मनीष अग्रवाल, शिवम चंद्राकर, शशांक चंद्राकर, मनीष अग्रवाल, दूधनाथ आदि उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.