Media24Media.com: झंडा विवाद पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

झंडा विवाद पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024 :  बिलासपुर लोकसभा सीट के सकरी क्षेत्र में राहुल गांधी की सभा के दौरान मेन रोड पर झंडे लगाए गए थे, जिसे हटाने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने हाथ जोड़कर विरोध किया। इसके बाद कहा कि हम विरोध करेंगे, मेरे खिलाफ FIR दर्ज कर दीजिए। जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन करने पर FIR दर्ज कराई है।


वन विस्तार अधिकारी सुंदर ध्रुव तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता प्रभारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह शिकायत मिली कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सकरी क्षेत्र के मेन रोड और डिवाइडर में बिना अनुमति के पार्टी के पक्ष में झंडे लगाए हैं।

सूचना पर उड़नदस्ता टीम के सदस्य और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ उड़नदस्ता टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने करीब 50 झंडे जब्त किए। उड़नदस्ता प्रभारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या था विवाद

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक सामाजिक कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम भी था, इस बीच कांग्रेस के लोगों के द्वारा सड़क पर पार्टी के झंडे लगाए गए थे। जिसे जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे अचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इसे निकालने की बात कही थी। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव और पुलिस-प्रशासन के बीच बहस हो गई, जिसपर देवेंद्र ने कहा कि, एफआईआर दर्ज कर लो लेकिन झंडे मत निकालो। अगर आप लोगों ने झंडा निकाला तो मैं यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। यह विवाद बेहद ही गर्म हो गया था, इसका एक विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.