Media24Media.com: सड़क हादसे में जीजा-साली की दर्दनाक मौत, पांच साल का बेटा बाल-बाल बचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सड़क हादसे में जीजा-साली की दर्दनाक मौत, पांच साल का बेटा बाल-बाल बचा

Document Thumbnail

 देवराज साहू

पटेवा (महासमुन्द)।   नेशनल हाईवे-53 पर पटेवा और नवागांव के बीच वन विश्राम गृह बोड़रा मोड़ के समीप रविवार 14 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक सुरक्षित है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम खपराखोल(पिथौरा) निवासी केशव खड़िया (38 वर्ष) रिश्ते में अपनी साली पुनीता भारद्वाज (32वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल को लेकर मोटरसाइकिल होंडा सीजी-06 जीएम 3525 से रायपुर जा रहे थे। साथ में 5 साल का बच्चा रूद्र भारद्वाज भी बाइक में सवार था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे पटेवा से आगे निकले थे कि मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार महिला और बाइक चालक बुरी तरह से कुचल गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(नोट:- घटनास्थल की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। हम जन सरोकार के तहत विभत्स फोटो प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।)

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.