Media24Media.com: दर्दनाक मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label दर्दनाक मौत. Show all posts
Showing posts with label दर्दनाक मौत. Show all posts

छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा: 25 फीट नीचे खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दो की मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कोरबा के बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां इस हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना संबंधित मोरगा चौकी पुलिस को दी गई।


बताया जा रहा है कि कार पर चार लोग सवार थे। जो कुसमुंडा से सूरजपुर श्री नगर कोटपटना जा रहे थे। कार में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड़, 40 वर्षीय बिहारी प्रजापति, और श्यामलाल प्रजापति सवार थे, जो तड़के सुबह जा रहे थे।

इस दौरान मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे के बाद मौके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटन स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राजगीरों की मदद से बाहर निकल गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मृतक गणेश प्रजापति कुसमुंडा एसईसीएल में सीपीएल विभाग में काम करता था। वहीं दूसरा मृतक रुद्रेश्वर एसईसीएल के केबल विभाग में पदस्थ था। घटना स्थल पर मोरगा चौकी पुलिस पहुंची। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकलने का प्रयास किया। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की माने तो घटना कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। यह अभी जांच का विषय है। फिलहाल, अभी शव को बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : नक्सलियों ने की कांग्रेस के पूर्व सरपंच की हत्या, बेटे को भी दी दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS : दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में पूर्व जनपद सदस्य और सरपंच रहे जोगा को माओवादियों ने मौत के घाट उतारा है. देर रात घर में घुसे हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. 


नक्सलियों का आरोप है कि जोगा पुलिस की मदद करता था और भाजपा के लिए प्रचार करता था. सच तो ये है कि जोगा ने सीपीआई के लिए राजनीति की. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गया.

मौजूदा समय में जोगा पोडियामी की पत्नी जनपद सदस्य हैं. जोगा का परिवार माओवादियों की रडार पर पहले से है. माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के बेटे हरीश पोडियामी की भी हत्या की थी. तकरीबन छह वर्ष पूर्व माओवादियों ने जनदालत में मां और पिता के सामने पुत्र जोगा को मौत के घाट उतारा था. अब पिता जोगा पोडियामी को भी मार डाला.

सड़क हादसे में जीजा-साली की दर्दनाक मौत, पांच साल का बेटा बाल-बाल बचा

No comments Document Thumbnail

 देवराज साहू

पटेवा (महासमुन्द)।   नेशनल हाईवे-53 पर पटेवा और नवागांव के बीच वन विश्राम गृह बोड़रा मोड़ के समीप रविवार 14 अप्रैल की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक सुरक्षित है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम खपराखोल(पिथौरा) निवासी केशव खड़िया (38 वर्ष) रिश्ते में अपनी साली पुनीता भारद्वाज (32वर्ष) निवासी ग्राम कसडोल को लेकर मोटरसाइकिल होंडा सीजी-06 जीएम 3525 से रायपुर जा रहे थे। साथ में 5 साल का बच्चा रूद्र भारद्वाज भी बाइक में सवार था। रविवार की शाम करीब 5:30 बजे पटेवा से आगे निकले थे कि मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार महिला और बाइक चालक बुरी तरह से कुचल गए। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पांच साल का बालक दूर जा गिरा। उसे मामूली चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(नोट:- घटनास्थल की तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। हम जन सरोकार के तहत विभत्स फोटो प्रकाशित नहीं कर रहे हैं।)

Big Accident : ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत, मची अफरा-तफरी…

No comments Document Thumbnail

असम :  बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 14 लोेगों की दर्दनाक मौत हो गयी। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को लेकर जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गये, वहीं बस में सवार 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


असम में हुए इस भीषण सड़क हादसे के संबंध में पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। बस तड़के तीन बजे पिकनिक स्पाॅट के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस भीषण हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

बड़ा हादसा! अपार्टमेंट में आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 हैदराबाद। दिवाली के मौके पर हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अपार्टमेंट में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी के अनुसार, डीसीपी वेंकटेश्वर राव सेंट्रल जोन ने बताया कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाजारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है। आग की शुरुआत कार रिपेयरिंग के दौरान स्पार्किंग से हुई। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फायरफाइटर्स ने आग पर पाया काबू

बिल्डिंग में फंसे लोगों को फायरफाइटर्स ने रेस्क्यू करने के बाद आगजनी पर काबू पा लिया गया है. तमाम कोशिशों के बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में कामयाब रहे. इसके बाद बिल्डिंग से तेज धुआं उठने लगा. मौके पर स्थानीय पुलिस तैनात है. इस बीच बिल्डिंग के भीतर से सीढ़ियां लगाकार घर की खिड़की के जरिए उन्हें बाहर निकाला गया. महिला और बच्चों को भी इसी रास्ते बाहर निकाला गया. हादसे में घायल लोगों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.


कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, मोटरसाइकिल जलकर हो गया खाक

No comments Document Thumbnail
देवराज साहू. 
पटेवा (महासमुन्द) । झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास आज शाम साढ़े चार बजे कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई। बाइक जलकर खाक हो गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे और मोटरसाइकिल वाले पठारीमुड़ा से झलप की तरफ आ रहे थे। दोनों वाहनों में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।




बताया गया है कि कार झलप के नायाब तहसीलदार चला रहे थे। कार में लर्निंग का 'L'  चस्पा है। कार झलप के नायाब तहसीलदार भवानी शंकर साहू  का बताया जा रहा है। कार चालक को भी चोंटें आयी है। उपचार के लिए उन्हें बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।
 मृतकों की पहचान तोपसिग दीवान और सोनु दीवान निवासी ग्राम पठारीमुड़ा की गई है। दोनों चचेरे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा तहसीलदार खीरसागर नाथ बघेल पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.