Media24Media.com: Raipur News : वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े 8 KG चांदी पुलिस ने किया जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Raipur News : वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े 8 KG चांदी पुलिस ने किया जब्त

Document Thumbnail

 Raipur News : लोकसभा चुनाव में अवैध धन-वस्तुओं के परिवहन पर नकेल कसने सभी गाड़ियों की चेकिंग चल रही है। इस दौरान एक गाड़ी की जांच के दौरान लाखों की चांदी बरामद हुई है। मामला मंदिर हसौद थाना का है।


जानकारी के अनुसार 25 मार्च को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी की सिल्ली बरामद हुई। टीम ने कार में सवार व्यक्ति से चांदी की सिल्ली के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा चांदी की सिल्ली के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर टीम ने व्यक्ति के कब्जे से 3 चांदी की सिल्ली वजनी 8.416 किलोग्राम कीमती लगभग 2,00,000/- (दो लाख रूपये) थाना मंदिर हसौद में जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में भेजा दिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.