Media24Media.com: महासमुंद : जिले के बलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 86.29 लाख रुपए स्वीकृत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : जिले के बलौदा महाविद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 86.29 लाख रुपए स्वीकृत

Document Thumbnail

 महासमुंद : उच्च शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय बलौदा में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया अनुसार महासमुंद जिला के शासकीय महाविद्यालय बलौदा में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 86.29 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


 इसी प्रकार उच्च शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत महासमुंद जिला के शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद महाविद्यालय बागबाहरा में ओपन स्टेडियम निर्माण हेतु 134.67 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.