Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक झटके में बदली जगदलपुर की शहर सरकार, CM साय की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए महापौर, 6 पार्षद और लगभग 2500 कार्यकर्ता

 जगदलपुर। देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी ख़बर सामने आई है कि सीएम विष्णुदेव साय की उपस्थिति में लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा के शामिल हुईं हैं।


आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बनने के बाद महेश कश्यप ने अपना नामांकन दखिल किया, इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए, जिसके बाद 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है, कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे।

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को चुनाव होना है। यहां आज बुधवार को नामांकन फ़ार्म जमा करने का आखिरी दिन था। भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप का नामांकन फार्म भरवाने के लिए सीएम विष्णु देव साय सहित कई बड़े नेता आज जगदलपुर में जुटे। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.