Media24Media.com: गरियाबंद में डूब गई 2 जिंदगी : कीचड़ में फंसे नहा रहे बच्चे, दोनों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद में डूब गई 2 जिंदगी : कीचड़ में फंसे नहा रहे बच्चे, दोनों की मौत

Document Thumbnail

 गरियाबंद। तालाब में नहाने गए 2 बच्चे की डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को तालाब से बाहर निकाला.


बता दें कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में धवलपुर ग्राम में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. यादव पारा के 5-6 बच्चे पास के मछली पालन कर रहे पीर मोहब्बत के निजी तालाब में नहाने गए थे. गहराई से अंजान दो बच्चे खिलेंद्र यादव और तुषार यादव मज़धार पहुंचे तो फिर निकल नहीं पाए. साथ में नहा रहे बाकी बच्चे डर के मारे बाहर निकले और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी.

जानकारी के अनुसार, बच्चों का पांव कीचड़ में फंस गया था. जिनकी डूबने से जान चली गई. सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पहुंचकर दोनों बच्चे को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. थाना प्रभारी शिव हुर्रा ने बताया कि दो बच्चे की डूबने से मौत हुई है. बाकी सुरक्षित हैं. मामले की जांच की जा रही है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.