Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय आज राजिम कुंभ में होंगे शामिल, पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा सहित अनेक कार्यक्रम का होगा आयोजन

Document Thumbnail

Rajim Kumbh Mela 2024:: राजिम कुंभ कल्प मेला में आज जानकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण कथा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री  राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक साधु-संत, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

राजिम कुंभ कल्प में जानकी जयंती के पावन पर्व पर सोमवार 4 मार्च को दूसरा पर्व स्नान किया जाएगा। जानकी जयंती का पर्व पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धालुगण त्रिवेणी संगम स्थित कुंड में स्नान कर पुण्य लाभ के भागीदार बनेंगे। इस अवसर पर माता जानकी की विशाल शोभा यात्रा पूरे धार्मिक आयोजनों के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल होंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.