Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख महिलाएं पात्र, 8 मार्च को भेजी जाएगी पहली किस्त

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख महिलाएं पात्र पाई गई है। सबसे ज्यादा सवा 5 लाख से अधिक महिलाएं रायपुर जिले में है। सभी पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए उनके खाते ट्रांसफर किए जाएंगे।


यह राशि 8 मार्च को जमा होगी। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है।

गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि ऐसी महिलाएं जो अपने पति के साथ रह रही हैं, लेकिन उन्होंने परित्यक्ता का सर्टिफिकेट लगा दिया है उनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी नहीं हुई है उन लोगों ने भी आवेदन फॉर्म भरा है।

8 मार्च को महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी पहली किस्त

भाजपा का राष्ट्रीय संगठन इस तैयारी में है कि, आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री की ज्यादा से ज्यादा राज्यों में सभा हो जाए। प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आना होगा, तो यहां पर रायपुर में उनकी सभा भी होगी। प्रधानमंत्री से पहले दो या तीन मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे। उनकी भी एक सभा लोकसभा के किसी एक कलस्टर में होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने में भाजपा द्वारा दी गई मोदी की गारंटी की अहम भूमिका रही है।

अब प्रदेश की भाजपा सरकार एक-एक करके मोदी की गारंटी को पूरा करने में लगी है। इसी कड़ी में यहां पर महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की विवाहित महिलाओं से आवेदन मंगाए गए हैं। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किए हैं। अब इन आवेदनों की छंटनी चल रही है। एक मार्च को पात्र महिलाओं की सूची तैयारी हो जाएगी। इसके बाद वादे के मुताबिक 8 मार्च को महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए की पहली किस्त भेजी जाएगी।

कहां कितने आवेदन हुए रिजेक्ट…?

जिलाआवेदन की संख्यारिजेक्ट आवेदन की संख्या
रायपुर5 लाख 63 हजार 413430
दुर्ग4 लाख 21 हजार 701649
बिलासपुर4 लाख 12 हजार 716641
बलरामपुर3 लाख 49 हजार 681653
बलौदाबाजार3 लाख 49 हजार 681335
महासमुंद3 लाख 46 हजार 953373
रायगढ़3 लाख 13 हजार 379515
कोरबा3 लाख 8 हजार 363288
जांजगीर-चांपा2 लाख 88 हजार 939129
धमतरी2 लाख 73 हजार 19570
बेमेतरा2 लाख 63 हजार 711213
राजनांदगांव2 लाख 58 हजार 198364
बालोद2 लाख 57 हजार 68907
कवर्धा2 लाख 54 हजार 876499
कवर्धा2 लाख 54 हजार 876499
मुंगेली2 लाख 52 हजार 46695
सरगुजा2 लाख 39 हजार 12944
जशपुर2 लाख 29 हजार 631573
सूरजपुर2 लाख 14 हजार 567170
सक्ती2 लाख 11 हजार 282209
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर1 लाख 05 हजार 844280
बस्तर1 लाख 90 हजार 357294
गरियाबंद1 लाख 89 हजार 163286
सारंगढ़-बिलाईगढ़1 लाख 89 हजार 163416
कोंडागांव1 लाख 36 हजार 680729
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई1 लाख 14 हजार 713157
गौरेला-पेंड्रा -मरवाही95 हजार 982113
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी95 हजार 8956
कोरिया61 हजार 90784
दंतेवाड़ा56 हजार 63626
सुकमा52 हजार 32471
बीजापुर35 हजार 465309
नारायणपुर27 हजार 503123
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.