Media24Media.com: छत्तीसगढ़ बना कश्मीर, बर्फ की चादर से ढकी सड़कें, जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ बना कश्मीर, बर्फ की चादर से ढकी सड़कें, जमकर गिरे ओले, देखें वीडियो…

Document Thumbnail

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सोमबार को गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, समेत कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे हैं. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी और आम की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है. ओले से पक्षियों की भी मौत हुई है. बारिश के चलते लोगों को ⁠गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई है.


जीपीएम जिले में सोमवार की दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. जमकर ओला भी वृष्टि हुई. दानीकुंडी, मड़वाही, धरहर, ऐंठी सहित कई गांवों में इतनी अधिक ओलावृष्टि हुई कि चारों ओर जमीन की सतह बर्फ से ढक गई है. इससे पहले रविवार की शाम को भी काफी बारिश हुई थी, जिससे जन जीवन पर भी प्रभाव पड़ा था और काफी देर तक बिजली गुल होने की समस्या भी लोगों को उठानी पड़ी.

देखें वीडियो…




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.