Media24Media.com: डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को किया रवाना

Document Thumbnail

 रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आज रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे। ट्रेन में 850 यात्रियों का विशेष जत्था जयश्री राम का नारा लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। 


रामलला दर्शन के लिए जा रही विशेष ट्रेन आज दोपहर 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 7 से रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या के साथ-साथ काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़वासियों को निःशुल्क अयोध्या धाम तक की यात्रा कराई जा रही है।



उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए गौरवशाली है कि बिलासपुर संभाग के लोग रामलला दर्शन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना शुरू कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारंटी पूरी की है। इन श्रद्धालुओं का उल्लास और उमंग यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ के लोगों में रामलला के प्रति कितनी अटूट श्रद्धा और आस्था है। 850 श्रद्धालुओं के इस जत्थे के लिए सरकार ने पूरा प्रबंध किया है। उनके आने-जाने, रूकने और खाने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.