Media24Media.com: नया घर बनाने के लिए थी 23 लाख रुपए की जरूरत, बच्चे को किडनैप कर मार डाला, बोरी में मिला मासूम का शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नया घर बनाने के लिए थी 23 लाख रुपए की जरूरत, बच्चे को किडनैप कर मार डाला, बोरी में मिला मासूम का शव

Document Thumbnail

 Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामले सामने आया है। नौ साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना बदलापुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि इबादत बुबेर नाम का बच्चा कल रात मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला था। इस दौरान गांव के रहने वाले एक शख्स ने बच्चे का अपहरण कर लिया।


अपहरण करने वाले ने इबादत के पिता को फोन कर 23 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया। बच्चे के परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। इसके बाद बदलापुर ग्रामीण पुलिस और क्राइम ब्रांच ने रात भर मासूम की तलाश में जुटी रही।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को मकान बनाने के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए अपने ही इलाके में रहने वाले कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया. इसके बाद बच्चे के पिता से 23 लाख रूपये की फिरौती की मांगी गई. लेकिन पकड़े जाने के डर से 9 साल के इबाद बुबुरे की हत्या कर, उसके शव को घर के पीछे बोरे में छुपा दिया.

तलाशी के दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे का शव गांव के रहने वाले शख्स के घर से बोरी में भरा हुआ मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम के शव को मुंबई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐन त्योहार के समय बच्चे की हत्या से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.