Media24Media.com: चरौदा में शिक्षकों ने दिया शिक्षिका हेमा को विदाई , शिक्षिका ने बच्चों को न्योता भोज कराई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चरौदा में शिक्षकों ने दिया शिक्षिका हेमा को विदाई , शिक्षिका ने बच्चों को न्योता भोज कराई

Document Thumbnail

 आरंग। मंगलवार को चरौदा में शासकीय नवीन प्राथमिक, प्राथमिक व माध्यमिक तीनों शालाओं के समन्वय से पूर्व में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला सड़क पारा चरौदा में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती हेमा बंजारे का विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 


वहीं तीनो शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं , पंचायत प्रतिनिधियों एसएमसी सदस्यों  तथा बच्चों ने शिक्षिका हेमा को उपहार भेंट किया । इस अवसर पर तीनों शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर शिक्षिका हेमा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर अपने-अपने विचार साझा किए। वही शिक्षिका हेमा बंजारे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को अपनी ओर से न्योता भोज कराई।

इस अवसर पर उप सरपंच तोषण साहू, एसएमसी अध्यक्ष संतोष कोसरिया, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती सकुन चंद्राकर, एसएमसी सदस्य चन्दन साहू, वरिष्ठ नागरिक जीवराखन साहू, संकुल समन्वयक जीतेंद्र शुक्ला  सहित तीनों संस्था के संस्था प्रमुख समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.