Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, 870 कैंडिडेट अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट, 1 मई से शुरू होगी ट्रेनिंग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, 870 कैंडिडेट अग्निवीर भर्ती परीक्षा में सिलेक्ट, 1 मई से शुरू होगी ट्रेनिंग

Document Thumbnail

 भारतीय सेना ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं । छत्तीसगढ़ से 870 कैंडिडेट्स को इसमें सफलता मिली है। यह भर्ती दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में आयोजित की गई थी।


जानकारी के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में 5532 कैंडिडेट ने भाग लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अग्निवीर क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट 1-2 दिनों के भीतर आ जाएंगे। फिलहाल तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी के रिजल्ट जारी नहीं हो पाए हैं।

सभी कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट जॉइन इंडियन आर्मी joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर देख सकते हैं। इन सभी 870 सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 5 मार्च की सुबह 7:30 बजे नया रायपुर स्थित भारतीय सेना के भर्ती कार्यालय में पहुंचना होगा। शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम के पास यह सेना कार्यालय है।

यहां पर कैंडिडेट्स को ब्रीफ किया जाएगा, इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा। इसके बाद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग 1 में 2024 से भारतीय सेना के अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू हो जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के नंबर 07712965212 और 07712965213 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.