Media24Media.com: Chhattisgarh : हुल्लड़ मचाने से मना करने पर झोपड़ी में लगाई आग, 2 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : हुल्लड़ मचाने से मना करने पर झोपड़ी में लगाई आग, 2 लोगों की मौत

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के  भैंसापसरा अग्निकांड का पर्दाफाश करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था।


घटना 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात का है। आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। जिससे दो लोगों सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष और कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार की मौत की मौत हुई थी। वहीं 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में पुलिस ने बयान लिया गया। महिला के बयान के बाद पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबुल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष और दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.