Media24Media.com: खुशखबरी : किसानों को जल्द मिलेगी धान की अंतर राशि, 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि का होगा भुगतान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खुशखबरी : किसानों को जल्द मिलेगी धान की अंतर राशि, 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि का होगा भुगतान

Document Thumbnail

 Dhan ka Bonus : छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को जल्द ही धान बोनस को लेकर खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के लाखों किसानों के लिए सरकार ने धान बोनस राशि भुगतान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। जिसके तहत किसानों के खाते में बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी।


CM साय ने कुछ दिन पहले ही इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा ​था कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। धान खरीदी अंतर राशि भुगतान करने के लिए ही वर्तमान सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना को लागू की गई है। इससे पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा किसान न्याय योजना शुरू की गई थी। राज्य सरकार के द्वारा धान खरीदी की समर्थन मूल्य के अतिरिक्त राशि को योजना के माध्यम से भुगतान किया जाता है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.