Media24Media.com: मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत

Document Thumbnail

 रायपुर । आरक्षक रोहित सलामे ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।


मृतक आरक्षक रात 2:00 बजे ड्यूटी से उतरा था मंजन करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस आया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। आरक्षक की डेड बॉडी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.