Media24Media.com: आरक्षक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label आरक्षक. Show all posts
Showing posts with label आरक्षक. Show all posts

मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । आरक्षक रोहित सलामे ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से ठुड्डी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।


मृतक आरक्षक रात 2:00 बजे ड्यूटी से उतरा था मंजन करने के बाद गोली मारकर आत्महत्या किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस आया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर उपस्थित है। आरक्षक की डेड बॉडी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पखांजुर रवाना किया गया, लेकिन घायल राय शहीद हो गए। मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश राय ने देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है। इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है।

छत्तीसगढ़ में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, एक ही परिवार के लोगों ने आरक्षक को घेरकर पीटा, जानिए पूरा मामला…

No comments Document Thumbnail

भिलाई चरोदा : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ही परिवार के कुछ लोगों ने आरक्षक को घेरकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने सिपाही को तलवार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरक्षक कुम्हारी थाने में पदस्थ है। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के पंचशील नगर वेस्ट चरोदा भिलाई-तीन निवासी बंटी सिंह कुम्हारी थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ है। वह देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में सत्यम मेडिकल के पास चरोदा में रुका था। इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी जसपाल सिंह स्कूटी से वहां से गुजर रहा था। जसपाल की स्कूटी फिसली और वह नीचे गिर गया। सिपाही बंटी सिंह ने आरोपी जसपाल को उठाने की कोशिश की, तो जसपाल ने उस पर ही नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस पर आरक्षक ने उसे मना किया तो आरोपी जसपाल ने अपने भाई सतपाल सिंह और मां कुलदीप कौर को बुलवा लिया। जसपाल का भाई सतपाल सिंह तलवार लेकर अपनी मां कुलदीप कौर के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने सिपाही बंटी सिंह को घेरकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित सिपाही ने भिलाई तीन थाना पहुंचकर शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी सतपाल सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


आरक्षक ने अपने बेटे से ASI को पिटवाया, एसपी ने किया सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

रायपुर : दुर्ग जिले के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस कर्मियों की आपसी मारपीट के मामले में एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने नगपुरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक यशवंत सिन्हा को निलंबित कर दिया है ।साथ ही भिलाई नगर थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इस मारपीट में घायल एएसआई गुप्तेश्वर यादव का इस समय इलाज सेक्टर 9 चिकित्सालय में चल रहा है।


 वही इसी मारपीट में घायल आरक्षक अनिल गुप्ता को प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मारपीट की घटना जयंती स्टेडियम के समीप शाम 6:00 बजे के करीब हुई। पुलिस कर्मियों की पदोन्नति के उपलक्ष्य में स्टेडियम के समीप झाड़ियों में पार्टी चल रही थी। पार्टी में प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर कोतवाली थाने के पेट्रोलिंग में तैनात प्रेम सिंह के मध्य किसी बात पर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई।


उस दौरान वहां मौजूद सहायक उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर यादव ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवा दिया। इसी दौरान यशवंत ठाकुर ने अपने साथ हुई आपबीती की बात अपने पुत्र को मोबाइल पर बता दिया यशवंत ठाकुर का पुत्र अपने साथियों को लेकर जयंती स्टेडियम के पास पहुंचा । और आव देखा न ताव और बीच-बचाव करने वाले गुप्तेश्वर यादव पर प्रधान आरक्षक यशवंत ठाकुर का पुत्र व समर्थक टूट पड़े। 

और अच्छी खासी गुप्तेश्वर यादव की पिटाई कर दी गई गुप्तेश्वर यादव को इलाज के लिए सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाना पड़ा। जहां मेडिकल उपचार के उपरांत उन्हें E - 1 वार्ड में ही दाखिल कर लिया गया है। जहां इस समय इलाज जारी है। बताया जाता है कि गुप्तेश्वर के छाती,सिर चेहरे पर चोट के ज्यादा निशान हैं मुंह सूज गया है। फिलहाल पुलिस कप्तान ने इस मामले में अपराध दर्ज करने का निर्देश देते हुए नगपुरा पुलिस चौकी में तैनात हवलदार यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है।


गांजे की तस्करी करते एक आरक्षक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, 11 Kg गांजा जप्त

No comments Document Thumbnail

CRIME NEWS IN DURG : दुर्ग पुलिस ने GRP के एक जवान को गिरफ्तार किया है, जो गांजा तस्करी में शामिल था। दुर्ग पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी, कि कुछ लड़के थाना मोइन नगर क्षेत्रातर्गत सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड के पास गांजा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने एक जवान सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी जवान फरार हो गया है। आरोपी से कुल 11 किलोग्राम गाजा जप्त कर कारवाई मोहन नगर पुलिस ने की है ।


सूचना पर तत्काल सिविल टीम दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों की खोजबीन की। सूर्या होटल के पीछे पीपल पेड़ के नीचे चार लड़के मिले जो पुलिस टीम के पास पहुंचते ही भागने लगे। जिस पुलिस ने दौड़ाकर चारों को पकड़ा। पकड़े जाने पर चारों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन तलाशी के दौरान कपड़े के थैले में प्लॉस्टिक की बोरी के अंदर गांजा बरामद हुआ।

गाजा लाने के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे, लेकिन निरंतर एवं सघन पूछताछ में एक आरोपी ने अपना परिचय GRP पुलिस आरक्षक राजनांदगांव का होना बताया। गांजा को दुर्ग GRP के आरक्षक वसीम अहमद निवासी केलाबाड़ी दुर्ग के द्वारा उपलब्ध कराने हेतु उसे देना बताया। आरोपी को पूर्व में भी उस आरक्षक ने चार-पाच बार गांजा उपलब्ध कराया था। गांजे की रकम को आरक्षक वसीम अहमद को नगदी देना बताया गया। GRP दुर्ग के आरक्षक वसीम अहमद को मामले की भनक लगते ही अपना मोबाईल बंद कर डियूटी स्थल से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.