Media24Media.com: मोरध्वज नगरी आरंग को मिलेगी वैश्विक पहचान, हर साल आयोजित होगा मोरध्वज महोत्सव- बृजमोहन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोरध्वज नगरी आरंग को मिलेगी वैश्विक पहचान, हर साल आयोजित होगा मोरध्वज महोत्सव- बृजमोहन

Document Thumbnail

25 लाख रुपये की लागत से आरंग में बनेगा पुरातात्विक संग्रहालय, 5 लाख रुपये महोत्सव आयोजन के लिए मिलेगा हर साल।

भुनेश्वर साहू.

आरंग । धर्म नगरी आरंग में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय राजा मोरध्वज महोत्सव का आयोजन हुआ। विधायक गुरु खुशवंत साहेब के संयोजन और सर्व समाज आरंग की भागीदारी से आयोजन में चार चांद लग गया। दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस पदमश्री सुरेंद्र दुबे और उनकी टीम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। महोत्सव का शुभारंभ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वहीं समापन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। महोत्सव में सांसद सुनील सोनी भी विशेष रूप से पहुंचकर महोत्सव को आगामी वर्षों में तीन दिन का आयोजित करने की बात कही।

महोत्सव शुभारंभ के पूर्व बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर भ्रमण के साथ ही आयोजन स्थल दशहरा मैदान में विसर्जित हुई। महोत्सव की कड़ी में गायत्री परिवार द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ आहुति दी गई। शंखनाद कर बाबा बागेश्वर नाथ की आरती कर महोत्सव का आगाज किया गया। इतिहासकारों डॉ एलएस निगम, डॉ शुभ्रा रजक तिवारी ने आरंग नगर के प्राचीन इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराया।

महोत्सव समापन समारोह और मोरध्वज अलंकरण समारोह के मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आरंग का पुरा वैभव अब तक उपेक्षित रह गया है। हमारी सरकार अब इस प्राचीन नगर के गौरवशाली अतीत को सहेजकर वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगी। उन्होंने यहाँ से निकल रही पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों को अन्यत्र भेजे जाने की कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने पुरातात्विक संग्रहालय निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही राजा मोरध्वज महोत्सव आयोजन के लिए हर साल 5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दर्जनभर सेवाभावी नागरिकों को राजा मोरध्वज अलंकरण-2024 से विभूषित किया गया। राजा मोरध्वज अलंकरण शिक्षा के क्षेत्र में पवन शर्मा, खोमन निषाद खेलकूद, श्याम सुंदर निषाद कला, प्रहलाद वैष्णव साहित्य, शेखर साहू पौधरोपण, मनियारा बाई लोधी दानशीलता, डॉ एम सी जैन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा, ईश्वरी साहू कृषि में नवाचार के साथ ही नगर के सभी पत्रकारों व समाज प्रमुखों व विभिन्न सामाजिक संगठनों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनुज शर्मा ग्रुप की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। आरंग के नामकरण पर आधारित गोविंदा साहू ग्रुप की मार्मिक नाट्य प्रस्तुति 'बेटा ला चीरे आरा में' ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

आयोजन में इनका रह उल्लेखनीय योगदान

महोत्सव को सफल बनाने में स्वयं सेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन , सर्व समाज आरंग के प्रमुख, कोसल साहित्य कला मंच ,बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर समिति, गायत्री शक्तिपीठ ,रानी पद्मावती महिला संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठन,नगर के समस्त स्कूल-कालेजों के प्रतिभागी बच्चों, नगर पालिका परिषद आरंग, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारीगण, समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित समस्त नगरवासियों की अहम् भूमिका रही। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सभी का अभिनंदन किया और आभार ज्ञापित किया। महोत्सव में मंच संचालन जनपद सदस्य संजय शर्मा ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.