Media24Media.com: सलिहाभांठा में मड़ई मेला का आयोजन किया, शिक्षकों का किया सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सलिहाभांठा में मड़ई मेला का आयोजन किया, शिक्षकों का किया सम्मान

Document Thumbnail

 पटेवा । समीपस्थ ग्राम सलिहाभांठा में मड़ई मेला का आयोजन किया गया। एक लंबे अंतराल के बाद गांव में होने वाले मड़ई में लोगों का खासा हुजूम उमड़ा और लोगों में उत्साह देखने को मिला। सभी के घरों में मेहमानों का रेला लगा रहा। ग्राम विकास समिति, नवयुवा समूह, महिला समूहों के लोग सुबह से ही मेला की तैयारी जुट गए थे। शाम को यादव भाईयों द्वारा मड़ई लेकर बाजे-गाजे के साथ जैसे ही उनकी टोली निकली सभी आगंतुक और मड़ई में शामिल लोग झूम उठे। यादव भाइयों के द्वारा राउत नाचा में डंडा चाल भी किया गया, जिसे देखकर दर्शक वाह-वाह कर उठे। मड़ई में लोग राउत नाचा और मेले में आए सामानों को खरीदकर खूब मजे किए। इस मड़ई कार्यक्रम में रात को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक विधा नाचा "मोर गांव के भुइयाँ, माउलीभाटा, उड़ीसा" का कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद लिया। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।


इससे पहले गांव के लोगों द्वारा मड़ई कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गांव की शाला में पदस्थ शिक्षकों का उनके द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य व शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गांव से निकले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत और अच्छा कार्य कर रहे लोगों का भी स्वागत- सम्मान और अभिनंदन किया गया।

मड़ई मेला के आयोजन में ग्राम विकास समिति से अध्यक्ष गोरे लाल साहू, लीलेश्वर साहू, झड़ीराम दीवान, दयालु ध्रुव, युवराज ध्रुव, यादराम साहू, तिलक यादव, केवल यादव, विष्णु दीवान, मंगलू यादव, पुरुषोत्तम बरिहा, पिरीत राम साहू, घांसु राम दीवान, नंदराम ध्रुव बईगा, भुनेश्वर साहू, पंचराम ध्रुव, संतु ध्रुव, तिलक साहू, नीरा बाई दीवान, शांता बरिहा, बिसनी दीवान, फ़ाग बाई यादव, लगन बाई ध्रुव, राजकुमारी यादराम साहू, सुशीला साहू, भोजराम साहू, हीरालाल साहू,, कृष्णा दीवान, अनिल दीवान, वामन देव साहू, हितेश दीवान, भुवन साहू, गजेंद्र दीवान, डेरहा दीवान, योगीराम साहू, शत्रुघन निषाद, इतवारी यादव, भीखम दीवान, कछारडीह सरपंच श्रीमती हीरा साहू , सुनील पटेल, विकास अग्रवाल, मनोहर साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। संचालन तिलक साहू, भोलेश्वर साहू ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.