Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में पिता की हत्या: मां को पिटता देख बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में पिता की हत्या: मां को पिटता देख बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने मां की पिटाई से नाराज होकर अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, बड़ी कोनी निवासी अर्जुन ध्रुव (50) आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी प्रभा से मारपीट करता था। बुधवार रात भी अर्जुन ध्रुव शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से झगड़ा करने लगा। बेटे दिनेश ध्रुव ने पिता को विवाद करने से मना किया। इस दौरान पिता ने बेटे के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इससे गुस्साए बेटे ने धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया।

जिससे अर्जुन खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। दिनेश और उसकी मां प्रभा उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। गुरुवार को इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई। घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने दिनेश ध्रुव को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.