Media24Media.com: नाचते-गाते पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर मांगा छेरछेरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाचते-गाते पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर मांगा छेरछेरा

Document Thumbnail

 पटेवा। प्राथमिक शाला सलिहाभांठा में बाल कैबिनेट के नेतृत्व में बच्चों ने नाचते-गाते पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर छेरछेरा मांगा। गांव घूमने के पूर्व छत्तीसगढ़ की अन्न दान की पारंपरिक पर्व का महत्व और उत्सव मनाने में सहयोग तथा खुशियां बांटने की महत्ता को बच्चों ने अपने शब्दों में बताया।


छेरछेरा का पर्व क्यों मनाते है? इस पर भी शिक्षकों और उपस्थित पालकों के द्वारा बच्चों को बताया गया। गांव भ्रमण कर पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक मंत्री इंद्राणी साहू और लालिमा दीवान के नेतृत्व में नाचते गाते बच्चों ने गांव में लोगों से अन्न दान मांगा। लोगों ने इस दौरान बच्चों के लिए ताली बजाकर खूब उत्साहवर्धन किए। गांव में बच्चों के साथ अन्य लोग भी जुड़ते गए।

बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री ललित ध्रुव ने चर्चा में बताया कि मिले छेरछेरा से बाल कैबिनेट द्वारा सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। छेरछेरा भ्रमण में शिक्षक धर्मेंद्र ध्रुव, पुष्पलता पटेल व पालकों की ओर से पिरीत राम साहू, घांसु राम दीवान, दौलत राम दीवान, पंचराम ध्रुव, दयालु राम ध्रुव, कृपा राम ध्रुव, कीर्ति दीवान, डमरू ध्रुव, खिलेश्वरी ध्रुव, सुशिला साहू, बच्चों के साथ उपस्थित रहे। बिसनी दीवान, हेमलता ध्रुव का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.